चम्बा
चम्बा के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।पीड़िता गर्भवती भी हो गई है। इसका खुलासा पेट दर्द की शिकायत लेकर तीसा अस्पताल पहुंची पीड़िता की जांच में हुआ है। चिकित्सकों ने जब जांच की तो युवती गर्भवती निकली जिस पर डाक्टर ने इसकी सूचना तीसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तीसा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। वहीं पीड़िता से इसे लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
बताया जा रहा कि आरोपी के परिवार में कोई और सदस्य नहीं है, जिस कारण पीड़िता उसकी मदद के लिए उसके घर खाना बनाने गई थी। इस दौरान उन्होंने घर में कोई न होने पर मौके का ग़लत फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, युवती ने इज्जत ख़राब न हो उसके कारण यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को 14 दिन का रिमांड मिला है।







