पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आए पंजाब के युवकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप ये घायल हैं।

यह हादसा कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कोटी के समीप हुआ, जब युवक शिमला से चंडीगढ़ की ओर लौट रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार नेशनल हाईवे से लुढ़ककर खाई में जा गिरी। चार अन्य दोस्त भी गंभीर घायल हुए हैं। सभी शनिवार देर रात दो बजे बर्फ देखने शिमला पहुंचे थे। रविवार को पंजाब लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दुर्घटना हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।








