हिमाचल प्रदेश की जिला लाहौल स्पीति में बीते दो दिनों के बाद हुई भारी बर्फबारी के बाद बुधवार दोपहर को चटक धूप खिली है। बर्फबारी के कारण यातायात में बाधा और बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। घाटी के तोद वासियों ने फोन पर बताया कि घाटी में भारी बर्फबारी के दो दिन बाद तेज धूप खिली है।”
बुधवार को लौसर-काजा मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, पूरा तोद घाटी कट गया है।
स्थानिय निवासियों के मुताबिक लौसर का न्यूनतम तापमान माइनस पच्चीस डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां 40 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
लौसर, क्यामो और हंसा, और क्याटो गांव के में बीते दो-तीन दिनों से बुधवार तक रुक रुक कर हल्के बर्फबारी हुई है।
क्यामो गांव में सबसे अधिक आधा फुट बर्फबारी दर्ज की गई।








