70 मेगाहर्ट्ज़ पर, एयरटेल के पास अब हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक है
शिमला
भारती एयरटेल (“एयरटेल“) भारत के प्रमुख संचार समाधान प्रदाता, ने आज अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क अनुभव देने के लिए हिमाचल प्रदेश में अपने मोबाइल नेटवर्क को अपग्रेड करने की घोषणा की है।
एयरटेल ने अपने नेटवर्क में उच्च गति डेटा क्षमता को बढ़ाने के लिए एडवांस्ड नेटवर्क सॉफ्टवेयर टूल के साथ 900/1800/2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 17.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम स्थापित किया है। इसमें से 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2.6 मेगाहर्ट्ज़, 1800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में 4.8 मेगाहर्ट्ज़ और 2300 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में 10 मेगाहर्ट्ज़ को जोड़ा गया है, जिससे सभी बैंड्स में एयरटेल इंडस्ट्री में अग्रणी हिस्सेदारी प्राप्त करने में सफल रही है।
इस अतिरिक्त स्पेक्ट्रम पूरे हिमाचल प्रदेश में एयरटेल ग्राहकों के लिए पहले से बेहतर नेटवर्क को मजबूत करेगा। यह शहरों और शहरी क्षेत्रों में घरों और इमारतों के अंदर बेहतर कवरेज के साथ-साथ बेहतर नेटवर्क उपलब्धता और डेटा गति को सक्षम करेगा।
नीलामी के दौरान हासिल किए गए इस नए स्पेक्ट्रम को जोड़ने के साथ, एयरटेल के पास हिमाचल प्रदेश में 70 मेगाहर्ट्ज का सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक है, 40 मेगाहर्ट्ज 2300 बैंड में, 20 मेगाहर्ट्ज 1800+ 2100 बैंड में और 10 मेगाहर्ट्ज 900 बैंड में ।
मनु सूद, हब सीईओ-अपर नॉर्थ, भारती एयरटेल ने कहा कि “सभी बैंडों में अतिरिक्त 17.4 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम स्थापित करने के साथ एयरटेल के पास अब हिमाचल प्रदेश में 70 मेगाहर्ट्ज का सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक है। यह विशिष्ट रूप से एयरटेल को राज्य में ग्राहकों को एक अद्वितीय इनडोर और आउटडोर अनुभव प्रदान करेगा। हमारा ऐसे समय में नए स्पेक्ट्रम और नेटवर्क अपग्रेड में विशेष रूप से निवेश करना जारी है जब हमारे ग्राहकों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।“
महामारी के बाद, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो स्ट्रीमिंग के उपयोग में भारी उछाल देखा गया है। अतिरिक्त क्षमता निर्माण के लिए एयरटेल के प्रयासों से ग्राहकों को जुड़े रहने में मदद मिलेगी।
एयरटेल ने हाई स्पीड नेटवर्क क्षमता और कवरेज को बढ़ाने के लिए एडवांस्ड नेटवर्क टेक्नोलॉजीज और उपकरणों जैसे कि प्री-5जी मैसिव एमआईएमओ, 4जी एडवांस्ड और कैरियर एग्रीगेशन को भी इंस्टाल किया है।
एयरटेल के हिमाचल प्रदेश में 2.98 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं और इसके नेटवर्क में राज्य की 95.02 प्रतिशत आबादी शामिल है।








