शिमला
हिमाचल में आज रात 8 बजे से एम्बुलेंस सेवाएं ठप पड़ सकती हैं। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। इनकी हड़ताल से प्रदेशभर में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
102 और 108 यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर सरकार को एक सप्ताह का समय दिया था और चेतावनी दी थी की एक सप्ताह बाद प्रदेशभर में एंबुलेंस की सेवाएं बंद कर दी जाएगी।






