सीएम को कोटी का प्रवास रहा निराशाजनक – भाजपा
शिमला । शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर और किसान मोर्चा के राज्य प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु का कोटी प्रवास निराशाजनक करार दिया गया है । इनका कहना है कि सीएम द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी में साईंस विषय बारे घोषणा न किए जाने पर जुन्गा क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात किया है और लोगों की उमीदों पर पानी फिर गया है । इस कॉलेज में साईंस विषय न होने के कारण जुन्गा क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान विषय के लिए सोलन अथवा शिमला जाना पड़ता है । उन्होने बताया कि इस कॉलेज में बीएड कोर्स आरंभ करने से इस क्षेत्र के बच्चों को ज्यादा लाभ होने वाला नहीं है । प्रदेश के बीएड कॉलेजों अभी भी बहुत सीटें खाली चल रही है ।
इन्होने बताया कि सतलाई में पूर्व सरकार ने पटवार सर्कल खोला गया था जिसे सुक्खु ने बंद कर दिया था और अब इस पटवार सर्कल का श्रेय लेने के लिए सीएम नें कोटी में घोषणा करके लोगों के साथ बहुूत बड़ा मजाक किया है । सोलन पीरन ठूंड बस सेवा बीते दो सालों से बंद पड़ी है जिससे पीरन और सतलाई पंचायत के लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं । हैरानी का विषय है कि इस बस सेवा को आरंभ करने के लिए न ही स्थानी विधायक अथवा अन्य नेताओं ने मंच से मुददा उठाया गया । इनका कहना है कि डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने बजट उपलब्ध करवा गया था जिसका उदघाटन करवाकर स्थानीय विधायक वाही वाही लूट रहे हैं । इनका कहना है कि जुन्गा क्षेत्र की दस पंचायतों के लिए पूर्व सरकार ने 25 करोड़ रूपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है । अर्थात सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्य का श्रेय स्थानीय विधायक ले रहे हैं ।
उन्होने बताया कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों की मांग पर कोटी और बलदेंया में उप तहसीलें, सतोग और सतलाई में पटवार सर्कल और पीरन के लिए पशु औषधालय खोला गया था । जिसे वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही बंद इस क्षेत्र की जनता से बहुत बड़ा धोखा किया है ।
कसुपंटी विस के 24 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में केवल चार स्कूलों में साईंस विषय पढ़ाया जा रहा है । कोटी प्रवास के दौरान किसी भी बड़े नेता ने क्षेत्र के स्कूलों में साईंस विषय आरंभ करने बारे कोई मुददा नहीें उठाया । उन्होने बताया कि कसुपंटी में कांग्रेस वोट की राजनीति कर रही है चुनाव के दौरान झूठी गारंटियां देकर वोट हासिल करते हैं और बाद में भूल जाते हैं ।
कॉलेज में सांईंस विषय की घोषणा ने होने लोगों की उमीद पर फिरा पानी
Leave a comment
Leave a comment








