शिमला 17 नवंबर । राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में वार्षिक पुरस्कार समारोह 18 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । जिसकी अध्यक्षता चियोग पंचायत के प्रधान दिनेश जागटा करेगें जबकि व्यवसायी टिंकी शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी । प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि समारोह में बीते शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।








