रामपुर के दरकाली पंचायत में भारी ओलावृष्टि होने से सेब की अधिकतर फसल तबाह हो गई है। मौसम का मिजाज इस बार बागवानों पर लगातार भारी पड़ता नज़र आ रहा है। सोमवार शाम को मौसम ने बरसना शुरू कर दिया। जिसके बाद ओलावृष्टि शुरू हो गयी।
कुछ पलों में दरकाली क्षेत्र सफेद हो गया। ओलों का साइज इतना बड़ा था कि कई ग्रामीणों के सिर और कान पर ओलो के लगने से सुन्न हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के ओले उन्होंने आज तक नही देखे। इससे सेब के बीमे तक टूट गए है। ऐसे में इस ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हो गयी है।