शिमला
शिमला के निगम विहार में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार, चालक परिचालक घायल, इलाज के लिए IGMC भेजा.
जानकारी के मुताबिक सुबह 5:30 बजे यह हादसा हुआ है। ट्रक छोटा शिमला की तरफ से आ रहा था। ट्रक मे दो लोग थे चालक व परिचालक,जिनको igmc इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक कैसे हादसे का शिकार हुआ इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है।








