शिमला 13 सितंबर । शिमला से सटे जुन्गा में आगामी माह में 25 से 28 अक्तूबर तक तीसरे संस्करण का फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का आयोजन किया जाएगा । इन दोनों आयोजनों में 10 देशों से 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग पायलट, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, एमएसएमई, निवेशक और भारत व विदेश से आए हजारों पर्यटक भाग लेंगे।
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के मीट डॉरेक्टर अरूण रावत ने विशेष बातचीत में बताया कि फ्लाइंग फेस्टिवल के दौरान एसएफएफ हॉस्पिटैलिटी एक्सपो -25 के आयोजन हेतू भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई ) ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी है। ंजोकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी ।
उन्होने बताया कि यह एक्सपो इस क्षेत्र का पहला ऐसा मंच होगा, जिसमें हॉस्पिटैलिटी, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस, फूड एंड बेवरेज से ऑर्गेनिक उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और ट्रैवल सर्विसेज से जुड़े हितधारक एक साथ आएंगे। एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन होगा। यह उत्सव पर्यटन को उसकी पुरानी जीवंतता लौटाने और पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी से जुड़े पूरे इको सिस्टम को मजबूत करने का लक्ष्य रखता है।
उन्होने बताया कि इस एक्सपो में विशेष प्राथमिकता स्टार्ट अप्स, एमएसएमई और स्वयं सहायता समूहों को दी जाएगी ताकि इन्हें ंअपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर बेहद रियायती दरों पर मिलेगा। बताया कि सामान्य श्रेणी के उद्यमियों के लिए स्टॉल शुल्क में 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि एससी एसटी और महिला उद्यमियों के लिए स्टॉल पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक प्रति भागी अपनी यूनिट को एमएसएमई पोर्टल पर पीएमएस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं।
अरूण रावत ने बताया कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2025, जिसे पहले ही प्री-पैराग्लाइडिग वर्ल्ड कप और प्री-एशिया लीग चैंपियनशिप के रूप में मान्यता मिल चुकी है । इससे शिमला और जंुगा को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान मिलेगा।