शिमला 12 अगस्त । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एच0आई0वी0. एड्स बारे जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्वार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें इस बीमारी से जुड़े अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया था । इस कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज की रेड रिब्बन क्लब के सौजन्य से किया गया ।
इस मौके पर सभी विद्यार्थियों एंव सभी प्राध्यापकों को शपथ दिलाई गई कि वह एच.आईवी. एड्स पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करेगें । इस बिमारी के प्रति स्वयं भी जागरूक रहेंगे तथा अपने आस-पास भी लोगों को जागरूक करने के साथ साथ देश व प्रदेश को एचआईवी. एड्स मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।
रेड रिब्बन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. बॉबिजा शर्मा ने सभी युवाओं के साथ एड्स से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की और यह बताया कि 14 अगस्त को रेड रिब्बन क्लब चायल-कोटी द्वारा एड्स जागरूकता से संबंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । है, जिसमें महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।
कार्यक्रम में काॅलेज के प्रोफेसर डॉ0 सुभाष काप्टा एवं अन्य अध्यापक, एनएसएस. स्वयं सेवक सहित काॅलेज के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे ।






