हिमाचल में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। मानसून की बारिश ने पहले ही हिमाचल में तबाही मचाई हुई है, तो वहीं अब मौसम विभाग ने चार दिनों तक मौसम खराब रहने की जानकारी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम बहुत ज्यादा खराब रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी 23 जुलाई तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, यह भी बताया है कि मौसम उसके आगे भी खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक तेज बारिश तो होगी ही, इसी के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने जैसी भी घटनाएं भी हो सकती हैं।
राज्य सरकार ने ऐसे हालातों को मद्देनदर रखते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं, उन्होंने एडवाइजरी भी जारी की है। प्रदेश सरकार ने लोगों से कहा है कि वह लैंडस्लाइड क्षेत्रों की ओर न जाएं, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके। आईएमडी ने कहा, “चंबा, कांगड़ा जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।”








