सोलन, 14 जनवरी
सर्दियां आते ही जिला में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लग गए है। ताजा घटना जिला के समीप रबौन की है, जहां पर चोरो ने चार गाड़ियों की बैटरियां, एक कार में रखा जरूरी सामान सिलेंडर व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इससे एक बात स्पष्ट है कि जिला में खाकी का खौफ चोरो में बिल्कुल समाप्त हो गया है।

जिनकी गाड़ियों से सामान चोरी हुआ है, उन्होने बताया कि इससे पूर्व भी चोरियां यहां पर होती रहती है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी व रात्रि में पुलिस की गश्त बढाने की मांग की है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।








