कुल्लू
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में सोझा और घियागी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।
हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



