हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में मिली हार के बाद अब प्रदेश भाजपा को लगा एक और झटका । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भेजा है और फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है।
परमार सांसद भी रह चुके हैं तथा वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में हुए फतेहपुर उपचुनावों में पार्टी से टिकट भी मांगा था, जो उन्हें नहीं मिला। इसके अलावा संगठन के स्तर पर भी वह अन्य कुछ प्रमुख नेताओं से नाराज चल रहे थे। उनके त्यागपत्र देने से पार्टी को निश्चित तौर पर प्रदेश विशेषकर फतेहपुर में नुकसान होगा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजन सुशांत की नाराजगी से पहले ही भारी नुकसान हो रहा है।








