सिरमौर में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के परिणाम रोचक रहे हैं। पांवटा साहिब विकास खंड के अंतर्गत रामपुर भरापुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस पंचायत में उस समय बवाल मच गया था, जब विधायक डॉ राजीव बिंदल प्रचार थमने के बावजूद अपने प्रत्याशी रतन लाल के घर पर मौजूद थे।
इसी कारण बिंदल को नारेबाजी और विरोध झेलना पड़ा था। ये भी बताना जरुरी है कि पंचायत नाहन विधानसभा का हिस्सा है। बिंदल ने ज़िला परिषद की सीट पर भी बनकला वार्ड से मनीष चौहान को रामपुर भारपुर सीट पर शिफ्ट किया हुआ है।
पुलिस की सुरक्षा में बिंदल के वाहन को गांव से निकाला गया था। देर रात आये नतीजे में कांग्रेस समर्थित ज्ञानचंद चौधरी ने अपने निकटतम विरोधी को 392 वोटों से पटकनी दी है। जबकि उप प्रधान पद पर भाजपा समर्थित रजनीश चौधरी के सर पर ताज सजा है।
बवाल मचने के बाद राजनितिक हलकों में इस पंचायत के नतीजों पर नजरे टिकी हुई थी, जिसमे कांग्रेस ने एक तरफ़ा जीत हासिल की है। मुकाबले में कांग्रेस के ज्ञान चंद चौधरी को 1350 मत हासिल हुए जबकि भाजपा के रतन लाल 958 प्राप्त हुए।
दीगर है कि बीजेपी के कद्द्वार नेता खिलाफ मोर्चा खोलने के सूत्रधार ज्ञान चंद चौधरी थे। बहरहाल,जहां डॉ बिंदल को नारेबाजी से फजीहत का सामना करना पड़ा था वही अब सीट गवां कर किरकिरी हुई है।








