मंडी जिले के छह शहरी निकायों की 48 सीटों से 24 पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस के हिस्से में 14 सीटें ही आई हैं, जबकि अन्य की झोली में 10 सीटें गई हैं। नगर परिषद सुंदरनगर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुर्सी बरकरार रखी है। यहां 13 से 10 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय रहे हैं। भाजपा की शानदार जीत से स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल का कद और ऊंचा हुआ है। कांग्रेस को तीन सीटों से संतोष करना पड़ा है। पुराना बाजार, बनेड़ व पूर्वी कॉलोनी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजेता रहे हैं।
नगर परिषद नेरचौक में आठ से चार सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी रहे हैं। चार सीटें अन्यों के खाते में गई हैं। कांग्रेस यहां पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रही है। इससे असमंजस की स्थिति है। नगर परिषद सरकाघाट की सात से चार सीटों पर भाजपा अपना कब्जा जता रही है। कांग्रेस के हिस्से तीन सीटें आई हैं। नगर परिषद जोगेंद्रनगर की सात सीटों से पांच पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की झोली में गई हैं। यहां दो विजेताओं को अन्य बताया जा रहा है। भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिल पाई हैं।
नगर पंचायत रिवालसर की सात से चार सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। भाजपा को एक और अन्य को दो सीटें मिली हैं। नगर पंचायत करसोग में सात से भाजपा को तीन, कांग्रेस को एक व अन्य को दो सीटें मिली है।
शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। रिवालसर को छोड़ अन्य जगहों पर भाजपा समर्थित कार्यकत्र्ताओं ने जीत हासिल की है।
सुन्दर नगर वार्ड से यह उमीदवार जिते है
1 कल्पना (बीजेपी)
2 विनोद (कांग्रेस)
3 जितेंद्र (बीजेपी)
4 शिव सिंह सेन (इंडिपेंडेंट)
5 कृष्णा (बीजेपी)
6 गीता(इंडिपेंडेंट)
7 ललिता ठाकुर (बीजेपी)
8 गम्भरी (बीजेपी)
9 नरेश वर्मा ( बीजेपी)
10 चिंता डोगरा (बीजेपी)
11 पार्वती (कांग्रेस)
12 रक्षा धीमान (बीजेपी)
13 गोपाल कपूर कांग्रेस
मोक्ष मीडिया सर्विसेज की तरफ से जितेंद्र शर्मा एवं सभी बीजेपी प्रत्याशियों को एमसी इलेक्शन जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं








