09 फरवरी, हमीरपुर
देश में अब तक की लोकतंत्र की रिवायत प्रधानमंत्री चुनने की रही है लेकिन बीजेपी ऐनकेन प्रकरण से देश को तानाशाही के दौर में धकेल रही है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि स्टेट हो या सैंटर सत्ता पर जन विश्वास में लगातार गिरावट आई है।

इसलिए अब बीजेपी का जहाज डूबना तय है। हिमाचल के उपचुनावों में प्रदेश की जनता अपना संदेश दे चुकी है। शून्य विकास के दौर में प्रदेश कर्जे के पहाड़ के नीचे दबा बिलबिला रहा है। राणा ने कहा कि कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में 45 हजार करोड़ रुपए का कर्जा उस स्थिति व जिम्मेदारी के बीच हुआ जिसमें कांग्रेस ने समूचे हिमाचल का निर्माण किया है जबकि दूसरी ओर 4 वर्षों में शून्य विकास के दौर में 25 हजार करोड़ रुपए का कर्जा बढ़ा है, जिसका जवाब अब जनता बीजेपी से मांग रही है। कर्जे का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी बीजेपी इस मामले पर कोई सफाई नहीं दे पा रही है क्योंकि सवाल उठता है कि जिस दौर में विकास शून्य रहा, भ्रष्टाचार चरम पर रहा तो ऐसे में प्रदेश पर चढ़ा 25 हजार रुपए का कर्जा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है।








