हमीरपुर ब्लड डोनर्स संस्था और जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में रक्तदान शिविर का आयोजन एक बहुत ही सराहनीय कदम है।
कमलेश कुमारी ने कहा कि हम रक्तदान करके कई लोगों की जान बचा सकते हैं। यह बहुत ही पुनीत कार्य है।
शिविर के दौरान 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में हमीरपुर ब्लड डोनर्स के स्वयंसेवक अक्षय, संजय, विनोद, तरुण, अमित, कर्म पाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा



