पोषण अभियान और अनीमिया रोधी अभियान के तहत शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के गांव सरगवाड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान डॉ. मुनीष रावत, डॉ. अनूप और फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के रक्त की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने पोषण अभियान और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के आयोजन में पर्यवेक्षक रवि कुमार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी का विशेष योगदान रहा।
सरगवाड़ में बच्चों और महिलाओं की रक्त जांच
Leave a comment
Leave a comment








