हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से प्रारंभ हुआ है। सत्र प्रारंभ होने के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू हुई। विधानसभा से सबसे बड़ी खबर यह है कि विपक्ष ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव रखा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, नंद लाल और शांडिल ने यह प्रस्ताव सदन में रखा है।






