शिमला 04 सितंबर
जुन्गा तहसील से गुंजरने वाली छलंडा-पीरन-जघेड़ सड़क जोकि बीते दो दिनों से नारिगा पुल से आगे कैंची में भूस्खलन से तीन जगह टूट हो गई थी । इसे वीरवार को सांय हल्के वाहनों के लिए खोल दया गया है । वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी इस सड़क को खोलने के लिए लगाई थी परंतु उसका पाईप टूट जाने के कारण करीब चार घंटे जेसीबी नहीं चल पाई है । ढली से पाईप लाने के उपरांत जेसीबी से कार्य आरंभ कर दिया गया है । बता दें कि भूस्खलन इतना भयंकर था जिससे दो कैंची के मध्य सड़क तीन स्थानों पर पूर्ण रूप से टूट गई है । इस सड़क के बंद होने से पीरन व सतलाई पंचायत का सोलन व अन्य स्थानों के लिए मार्ग बिल्कुल बंद हो गया है चूंकि इन पंचायतों के लोग अपने सामान, हॉस्पिटल और अपनी नकदी फसलों को बेचने के लिए अक्सर सोलन जाते हैं ।
कनिष्ठ अभियंता छलंडा धमेंन्द्र कुमार ने बताया कि नारिगा पुल के समीप जघेड़ रोड पर कैंची के पास सड़क टूटने से काफी नुकसान हुआ है । जिसे प्रथम चरण में हल्के वाहनों के लिए खोला गया है । उन्होने बताया कि जनेडघाट डुब्लु सड़क फनेवटी के पास भूस्खलन से अवरूद्ध हो गई है जहां पर बार बार भूस्खलन होने से सड़क अवरूद्ध हो रही है । मौसम खुलने पर ही इस प्वांईट को क्लियर कर दिया जाएगा । जबकि चायल-कोटी-कूफरी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है । उन्होने बताया कि भारी वर्षा से सड़कों की हालत बहुत दयनीय हो गई है परंतु विभाग द्वारा बंद सड़कोे को युद्धस्तर पर खोला जा रहा है ।
गौर रहे कि इस सड़क पर ट्रहाई नाला, ठूंड नाला के सहित अनेक स्थानों पर मलवा आने से सड़क अवरूद्ध हो गई थी । लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर इस रोड़ को खोला दिया गया है ।








