हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 69 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 19, एसोसिएट प्रोफेसर के 33 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पद भरने जा रहा है। यह भर्तियां यूजीसी द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर की जाएगी।
एनिमल साइंस में तीन, कैमिस्ट्री और कैमिकल साइंस में दो, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी और बायोइनफॉमेटिक्स में तीन, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज में तीन, अर्थशास्त्र में तीन, अंग्रेजी में एक, एन्वायरमेंट साइंस में एक, फाइन आट्र्स में दो, हिंदी में दो, हिस्ट्री में एक, बिजनेस स्कूल में दस, पत्रकारिता और जनसंचार में एक, लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस में तीन, मैथमैटिक्स में दो, न्यू मीडिया में दो, फिजिक्स में चार, प्लांट साइंस में दो, पॉलिटिकल साइंस में एक, पंजाबी और डोगरी में दो, संस्कृत और पालि में तीन, सोशल वर्क में एक, सोशोलॉजी में तीन, टूरिज्म में दो, प्रोमोशन ऑफ इकोलॉजिकल, एडवेंचर, हेल्थ और कल्चरल टूरिज्म में एक और योगा मे कुल छह पद भरे जाएंगे।








