शिमला 27 अगस्त । समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और मानव कल्याण सेवा समिति कराई चौपाल के संयुक्त तत्वाधान में सिविल अस्पताल जुन्गा में आगामी 03 सितंबर को वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की आंखों में विशेषकर मोतियाबिंद की जांच की जाएगी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज वर्मा ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्ध अस्पतालों के नेत्र. विशेषज्ञ वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच करेगें । जांच के दौरान यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के आंख में मोतियाबिंद पाया जाता है तो अगले शिविर में निःशुल्क आपरेशन किए जाएंगें । उन्होने बताया कि शिविर में आने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक अपना पंजीकरण करवाने के लिए आधार कार्ड , पेन कार्ड अथवा वोटर पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं । उन्होने जुन्गा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों , महिला मंडलों तथा सभी स्वयं सहायता समूहों से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र में शिविर बारे व्यापक प्रचार करें ताकि वृद्धजन इस शिविर का लाभ उठा सके ।








