चौपाल उपमंडल में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका सगा भाई व भाभी घायल हैं। हादसा रविवार दोपहर 1ः35 बजे शिमला-चौपाल मार्ग पर रियूनी नामक स्थान पर हुआ। पुलिस के अनुसार कार में एक परिवार के तीन सदस्य सवार थे। वो कार में चोैपाल से शिमला जा रहे थे। रियूनी पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में लुढ़क गई।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 28 वर्षीय अमित शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में अरूण शर्मा और उनकी पत्नी अंबिका शर्मा शामिल हैं। कार को अरूण शर्मा चला रहा था। मृतक अमित शर्मा का सगा भाई है। दोनों घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है।
चोैपाल के डीएसपी राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है