देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को हमेशा रखें याद- उपायुक्त
उपायुक्त कार्यालय परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को…
वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग…
ठोस और गीले कूड़े- कचरे का सही आकलन करके रिपोर्ट की जाए प्रस्तुत- उपायुक्त
चंबा, 29 जनवरी- राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहरी क्षेत्रों से प्रतिदिन निकलने…
यातायात नियमों का पालन करने वालों को भेंट किए गुलाब के फूल
32वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग चम्बा द्वारा चम्बा- पठानकोट…
राष्ट्रपति का अभिभाषण आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पुष्टि- किशन कपूर
कांगड़ा से लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने आज प्रारम्भ संसद सत्र में…
सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को अपनाएं सभी नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधि- विधानसभा उपाध्यक्ष
पंचायती राज चुनाव में निर्वाचित हुए सभी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति…
हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य अधोसंरचना विकास निगम तैयार करेगा चंबा के अधोसंरचना विकास की कार्य योजना
हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य अधोसंरचना विकास निगम द्वारा कार्य निष्पादन एजेंसी लार्सन…
सभी कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों में डिस्प्ले किया जाएगा स्वर्णिम हिमाचल का प्रतीक चिन्ह (लोगो)- उपायुक्त
सभी विभागों के तय हुए गोल्डन गोल्स (लक्ष्य), स्वर्ण जयंती वर्ष में…
अपने अधिकार और दायित्व की पूरी जानकारी रखें सभी जिला परिषद सदस्य- उपायुक्त
उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य उन्हें दिए गए अधिकार और दायित्व की पूरी जानकारी रखें ताकि वे सक्षम और जागृत होकर अपने वार्ड के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी का प्रभावी निर्वहन कर सकें। उपायुक्त ने ये बात आज बचत भवन में जिला परिषद के सभी 18 वार्ड से निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला परिषद सदस्यों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा साल भर चलने वाली स्वर्ण जयंती गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर भी जिला परिषद के साथ विचार- विमर्श किया जाएगा ताकि जिला परिषद सदस्यों की सक्रिय भागीदारी स्वर्णिम हिमाचल के साथ हो सके। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में जिला परिषद सदस्य के तौर पर स्नातकोत्तर और स्नातक युवा सदस्यों का निर्वाचित होकर आना ये साबित करता है कि समाज का युवा वर्ग भी पंचायती राज प्रणाली के महत्व को भलीभांति समझता है और इसका हिस्सा बनकर अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 1 फरवरी को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इससे पूर्व उपायुक्त ने जिला परिषद वार्ड नंबर-1 करयास से हाकम सिंह, जिला परिषद वार्ड नंबर-2 सनवाल से जंती, जिला परिषद वार्ड नंबर-3 चांजू से अंजू देवी, जिला परिषद वार्ड नंबर- 4 खणी से अनिल कुमार, जिला परिषद वार्ड नंबर- 5 सुनारा से दुर्गी देवी, जिला परिषद वार्ड नंबर-6 बख्तपुर से नीलम कुमारी, जिला परिषद वार्ड नंबर-7 संनूह से अर्चना कुमारी, जिला परिषद वार्ड नंबर-8 चकलू से मंगेश ठाकुर, जिला परिषद वार्ड नंबर-9 सरोल से सीमा नरयाल, जिला परिषद वार्ड नंबर-10 करियां से मनोज कुमार, जिला परिषद वार्ड नंबर-11 उदयपुर से वणिका, वार्ड नंबर-12 बनेट से कुसुम लता, जिला परिषद वार्ड नंबर-13 समोट से अभिमन्यु जरयाल, जिला परिषद वार्ड नंबर-14 मोतला से पंकज कुमार, जिला परिषद वार्ड नंबर-15 बनीखेत से पवन कुमार,जिला परिषद वार्ड नंबर-16 करवाल से मंजू शर्मा, जिला परिषद वार्ड नंबर-17 किलोड़ से ललित ठाकुर और जिला परिषद वार्ड नंबर-18 ब्याणा से रेखा कुमारी को जिला परिषद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल और जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।
पंचायत समिति तीसा का निर्विरोध चुनाव संपन्न
सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को विधानसभा…