शिमला 09 अगस्त । जे0सी0बी स्कूल खलीनी, शिमला में शनिवार को नर्सरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बनाये आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें चंद्रोदय मंदिर लोगों के आकर्षण का केन्द्र’ रहा ।
स्कूल प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वेस्ट सामान से सजावट व अन्य उपयोग की वस्तुएँ तैयार कीे गई जिसमें गुलाब फूलों के गुलदस्ते, इंडिया गेट, केदारनाथ मंदिर, झाँकियाँ, श्री वैष्णो देवी गुफा, आपदा से सुरक्षा हेतु इस्तेमाल एस-400 डिफेंस सिस्टम से संबधित चंद्रयान मंदिर आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर शिक्षाप्रद मॉडल तैयार किए गए ं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई प्रस्तुतियाँ भी प्रदर्शित की गईं।
कार्यक्रम में शिक्षक-अभिभावक के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक, उपब्धियों पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी को खूब सराहना की ।
स्कूल निर्देशिका कुशल मल्होत्रा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है ।



