शिमला 03 अगस्त । मशोबरा ब्लाॅक की बलोग पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लु के भवन में पानी टपकने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है । स्कूल के कई कमरों की दिवारों पर सीलन चढ गई है। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लग जाता है जिसके चलते स्कूल प्रशासन बच्चों को अन्य कमरे व लाईब्ररी में बिठाने को मजबूर हो जाता है ।
बता दें कि करीब पांच वर्ष पहले इस स्कूल में दो कमरों का निर्माण किया गया था । स्थानीय लोगों का कहना है कि लैंटर में घटिया सामग्री डालने से इसकी छत टपकने लग गई है । इन कमरों में 7वीं और 9वीं की कक्षाएं बैठती है । स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश होने पर इस भवन की छत पर पानी एकत्रित हो जाता है जिससे इसकी छत टपकने लगती है।
स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रशिमा सेन ने बताया कि इस समस्या बारे विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है तथा स्थानीय पंचायत प्रधान को मौका भी दिखा दिया गया है । उधर बलोग पंचातय के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है । अर्थात स्कूल प्रशासन और पंचायत के वक्तव्य में विरोधाभास पाया गया है । प्रधान का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन ने इस समस्या बारे पंचायत को समय रहते बताया होता तो निश्चत तौर पर धन का प्रावधान किया जा सकता था ।
डुब्लु स्कूल के भवन में छत टपकने से बच्चे लाईब्रेरी में बैठने को मजबूर
Leave a comment
Leave a comment








