हरोली थाना के तहत सिंगा खड्ड में पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक चालक युवक से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक की बाईक को भी कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक सिंगा खड्ड के समीप हरोली पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक चालक को रूकने का इशारा किया।
जांच पड़ताल के दौरान बाइक चालक विशाल कुमार निवासी बाथड़ी के पास से 2.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।







