राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई । इस मौके पर एनएसएस के छा़त्र व छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया । इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ0 संदीप शर्मा सहित सभी अध्यापक वर्ग द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। स्कूल की छा़त्रा काजल और यशस्विनी ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके द्वारा देश को आजाद करवाने में दिए गए अतुलनीय योगदान बारे प्रकाश डाला । इस मौके पर एनएसएस अधिकारी संदीप वर्मा और रूम्हती देवी, कंप्यूटर शिक्षिका बबीता शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया ।



