सीएम जयराम ठाकुर के गृहजिला मंडी में भाजपा ने मात्र 25 वर्ष के युवा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति के प्रति अपना भरोसा जताया है. कर्तव्य वैद्य को मंडी जिला भाजपा ने जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है. कर्तव्य वैद्य की नियुक्ति के आदेश जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही राजकुमार को जिला कार्यालय सचिव, डा. जीवानंद चौहान और चंद्रमणी ठाकुर को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है.
कर्तव्य वैद्य सीएम जयराम ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं. इतनी छोटी सी उम्र में ही कर्तव्य ने सीएम जयराम ठाकुर के करीबियों में खुद को शामिल कर लिया है. जयराम ठाकुर का कर्तव्य के प्रति विशेष लगाव भी किसी से छुपा नहीं है. हर समय सीएम के बताए नक्शे कदम पर चलने के लिए आतुर कर्तव्य को अब संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है.








