हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम ठाकुर को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि आपके राजनीतिक अनुभव व कुशल नेतृत्व में प्रवेश तीव्रता से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आप ऐसे ही समर्पित भाव से कार्य करते रहें। 
ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी है। इसके अलावा भाजपा के अन्य नेताओं ने सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

जन्मदिन के मौके पर बुधवार को सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। दसवीं और जमा दो कक्षाओं के करीब 1600 विद्यार्थी इस संवाद में शामिल रहेंगे। सुबह साढ़े दस बजे यह संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से होने वाले इस संवाद में 18 वर्ष से कम आयु के 10वीं और 11वीं कक्षा के बच्चे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बच्चों से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तैयार किए गए कार्यक्रम हर घर पाठशाला का फीडबैक भी लेंगे। विद्यार्थी भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए उत्साहित हैं।

मोक्ष मीडिया सर्विस के सीईओ विमल शर्मा ने भी मुख़्यमंत्री मंत्री की लम्बी आयु की कामना की है ओर उन्हें शिभकामनाए दी है । उनके आलावा सुधीर कटौच, प्रेजिडेंट वेलफेयर क्लब इंदोरा ने भी मुख़्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनायें दी है ।








