कोटी प्रवास के दौरान सीएम देगें 24 करोड़ की सौगात
शिमला 23 नवंबर । करीब 10 वर्षों के लबंे अतंराल के उपरांत राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी को अपना भव्य भवन नसीब होगा । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु द्वारा 25 नवंबर को कॉलेज के इस नए भव्य भवन का लोकार्पण किया जाएगा । इनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और स्थानीय विधायक एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री आनिरूद्ध सिंह भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेगें । इस भवन के निर्माण पर साढ़े 21 करोड़ की राशि व्यय की गई है । सीएम बनने के उपरांत सुखविंद्र सिंह सुक्खु पहली बार जुन्गा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं और कसुपंटी क्षेत्र के लोगों को करीब 24 करोड़ की सौगात देेंगें ।
इसके अतिरिक्त सीएम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में पौने दो करोड़ की लागत से निर्मित साईंस ब्लॉक का भी उद्घाटन करेगें । जिसकी पुष्टि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग जुन्गा देवेश ठाकुर ने की है । लोक निर्माण विभाग और कॉलेज प्रशासन सीएम के स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गया है ।
उन्होने बताया कि कॉलेज के नए भवन में प्रशासनिक भवन, सांईस ब्लॉक , कला ब्लॉक के अतिरिक्त पुस्तकालय , कम्पयूटर लैब, खेल मैदान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी । उन्होने बताया कि कॉलेज परिसर तक सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है । इस भवन के निर्मित होने से जुन्गा क्षेत्र की 12 पंचायतों के बच्चों को बेहतरीन वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी । बता दें कि बीते करीब 10 वर्षों से राजकीय डिग्री कॉलेज प्राथमिक पाठशाला भवन में चल रहा है ।
गौर रहे ं कि इस भवन की आधारशिला 17 मई, 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा रखी गई थी । इसके उपरांत वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आने इस भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका रहा ।ं वर्तमान सरकार के बनते ही इस कॉलेज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करके इसे आमजन को समर्पित किया जा रहा है ।








