स्नो फेस्टिवल के तहत खुरिक पंचायत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
– कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय महिला मण्डल द्वारा पंरापरागत लौक गीत सुङ टाशी धैव गाते हुए शानदार नृत्य प्रस्तुत किया
– पौराणिक मिट्टी का बर्तन रहा आकर्षण का केंद्र
खुरिक गांव में स्नो उत्सव के तहत सोमवार को धाचंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काजा एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय महिला मण्डल द्वारा पंरापरागत लौक गीत सुङ टाशी धैव गाते हुए शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, इसके बाद पंचायत के महिला मणडलों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया।मुख्यातिथि ने सभी कलाकारों को बेहतर प्रस्तुति पेश करने पर सम्मानित किया।
गोरतलब रहे कि उत्सव में पांरम्परिक पत्थर के बर्तनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिनके इस्तेमाल आज भी लोग करते आ रहे है।पौराणिक व्यंजनों की बड़ी प्रर्दशनी लगाई गई थी।उत्सव के दौरान यहां के पालतू चूरू नस्ल के याक भी देखने को मिला।
एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल-स्पीति में बड़ी धूमधाम से इस फेस्टिवल को मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि हिमालय क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति काफी समृद्व है।स्नो फेस्टिवल से स्पीति में बड़ी पुरानी सभ्यता के साक्ष्य मिले है।इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी
तथा स्नो फेस्टिवल कमेटी के सदस्य प्रेम चंद, नवांग, मुनसेलिंग स्कूल के प्रधानाचार्य छेरिंग बौध एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।








