हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस ने भाजपा का क्लीन स्वीप किया है। यह प्रदेश में सतारूढ भाजपा के लिए यह बहुत ही बड़ा झटका है। जिस मंडी सीट पर भाजपा लगातार दो बार से कब्जा करती आ रही है वह मंडी सीट भी इस उपचुनाव में भाजपा को हारना पड़ गई है। इस सीट से वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर खुशालसिंह ठाकुर को हराया। वे इस सीट से तीसरी बार सांसद चुनी गई है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह 8766 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 365650 हासिल किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 356884 वोट मिले हैं। उपचुनाव में कुल 742771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, इनमें से 12626 ने नोटा का बटन दबाया है.।
जुब्बल-कोटखाई सीट : जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर (कांग्रेस) को 29447, चेतन बरागटा (निर्दलीय) को 23344 और नीलम सरैइक (भाजपा) को महज 2584 वोट मिले हैं। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई हैं। इसके अलावा सुमन कदम (निर्दलीय) को 170 वोट पड़े हैं।
फतेहपुर विधानसभा सीटः फतेहपुर सीट से कांग्रेस उमीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, भवानी सिंह पठानिया को 24449 और जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल (निर्दलीय) को 295 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। यहां उपचुनाव में 389 लोगों ने नोटा दबाया।
अर्की विधानसभा सीट : यहां से पहले वीरभद्र सिंह विधायक थे, लेकिन उनके निधन से यह सीट खाली हो गई थी। अब संजय अवस्थी ने यहां से जीत हासिल की है। कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी ने 3277 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने 30798 वोट हासिल किए। भाजपा के प्रत्याशी को 27579 वोट मिले। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम को कुल 547 वोट मिले।








