हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस महासचिव राजीव राणा ने उपचुनाव में कांग्रेस की चारों सीटों पर जीत का दावा किया है।
राजीव ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। चुनाव प्रचार और जनसभा के दौरान लोगों का काफी समर्थन कांग्रेस को मिला है। राणा ने भाजपा पर आरोप लगाया है की चुनाव में हार जाने के डर से मुख़्यमंत्री चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में लगे है। यही नहीं भाजपा के कुछ कार्यकर्त्ता मतदाताओं को कई प्रकार से लोभीत कर रहे है जो की निंदनीय है।
उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री को अपनी हार मान लेनी चाहिए और जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
राणा ने कहा की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को मतदान होना है जिसमे कांग्रेस की जीत होगई। उन्होंने जनता से अपील की है की वो मेहंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को ध्यान में रख कर मतदान करे।






