कांग्रेस युवा संवाद हिप्र ने अपनी राज्य कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। राज्य कार्यकारिणी समेत महिला विंग और जिला अध्यक्षो की घोषणा करते हुए कांग्रेस युवा संवाद हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि रतन शर्मा ने कहा कि तमाम नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी जाएगी।
राज्य कार्यकारिणी में क्रमवार शाहपुर कांगड़ा निवासी अतुल सिंह और हमीरपुर से रवि पटियाल को स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट का जिम्मा सोपा गया है। बैजनाथ कांगड़ा से वनवीर चंद और मंडी से अनूप शर्मा को राज्य उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार झंडुता बिलासपुर से राजेश ठाकुर और उना से केवल शर्मा
को राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है । सरकाघाट से संदीप ठाकुर को स्टेट ट्रेनिंग इंचार्ज का कार्यभार दिया गया है । और अर्की सोलन से आरएस ठाकुर स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं । राज्य महासचिव के पद पर शिमला से विजेंद्र, शाहपुर कांगड़ा से विक्रम सिंह राणा, बिलासपुर से पदम देव शर्मा,
धरमपुर मंडी से विजय पठानिया और मंडी से कपूर चंद की नियुक्ति की गई है। मंडी के करसोग से अशोक वशिष्ठ को राज्य कोषाध्यक्ष का पदभार सोपा गया है। जबकि राज्य सचिव के पद पर मैहतपुर से रवीश ठाकुर, घुमारवीं बिलासपुर से ओमप्रकाश शर्मा, कुल्लू से सोम प्यारे, बंजार से टेकराम, बैजनाथ कांगड़ा से सोनू कुमार, सुंदर नगर मंडी से हेतराम वर्मा और पालमपुर कांगड़ा से नितेश कुमार नियुक्त किए गए हैं।इसी प्रकार राज्य सहसचिव के पद पर घुमारवीं बिलासपुर से राकेश कुमार, बिलासपुर से बलवंत शर्मा, कुल्लू से पितांबर लाल, मंडी से योगराज और चंबा से गुलाम कादिर को नियुक्ति दी गई है।
कांग्रेस युवा संवाद हिमाचल प्रदेश के बैनर तले युवा संवाद राज्य महिला शाखा में स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट के पद पर घुमारवीं बिलासपुर से नीलम ठाकुर को नियुक्ती दी गई है । इसी प्रकार मंडी की रिंकू चंदेल और शिमला की पूनम चंद्रिका को राज्य उपाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया है। राज्य महासचिव के पद पर क्रमवार
शिमला की प्रवीणा भगता, घुमारवी से अमरावती मोहिला और मंडी सदर से पदमा गुलरिया की नियुक्ति की गई है। राज्य सचिव का जिम्मा कंडाघाट सोलन की सत्या ठाकुर और शिमला से प्रीती ठाकुर को दिया गया है। जबकि राज्य सहसचिव के पद पर करसोग मंडी की निशा देवी को तैनाती दी गई है। युवा संवाद
जिला कार्यकारिणी में क्रमवार जिला हमीरपुर अध्यक्ष पद पर सुमित ठाकुर की तैनाती की गई है। यहां उपाध्यक्ष का जिम्मा प्रदीप शर्मा को सोपा गया है। इसी प्रकार जसविंदर सेन को जिला सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लाहौल स्पीति से वीर बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष और राजेश शर्मा उपाध्यक्ष घोषित
किए गए हैं। जिला कुल्लू से हरिराम को अध्यक्ष, अमरीश शर्मा को उपाध्यक्ष और हरदयाल सिंह को महासचिव बनाया गया है। बिलासपुर से रमेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, बाबूराम और तेग सिंह को उपाध्यक्ष और प्यार सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला मंडी से सीताक्षी कपूर को अध्यक्ष, विकास राही और हेमराज ठाकुर को उपाध्यक्ष, पवन कुमार और वीरेंद्र नारियल को महासचिव तथा राजेश कुमार को।
सचिव पद पर तनाती दी गई है। किन्नौर से ईश्वर ज्ञान नेगी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जबकि यहां से आनंद कुमार महासचिव का पदभार संभालेंगे। चंबा से सुरेश कुमार को अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को महासचिव का उत्तरदायित्व सोपा गया है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कांग्रेस युवा संवाद के अध्यक्ष श्री रवी रतन शर्मा ने कहा कि हिप्र सरकार के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमो को जन जन तक पहुंचाने हेतु गठित कांग्रेस युवा संवाद क्रियाशील और संकल्पबद्ध रहेगा। उन्होने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किए जाने का प्रयास किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ती किसी भी प्रकार से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिह सुक्खु के लाभकारी नितियो से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व मे हिप्र राज्य को अधिक उन्नत व विकसित मंच
प्रदान करना है, जिसके लिए जन जन को संवाद कार्यक्रम से जोडा जाएगा।








