सोलन जिले के कंडाघाट में निजी मकान के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर मलबे में दब गए जिसमें से एक मौत हो गई। जबकि दूसरा मलबे में ही दबा है। जिसकी तलाश की जा रही है।
प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों मजदूर नेपाली मूल के हैं, हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन तहसीलदार ओपी मेहता पुलिस सहित डीएसपी सोलन मोके पर पहुंच गए हैं।






