हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंक शाखा घणाहट्टी के सौजन्य से ग्राम पंचायत देवनगर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर नव निर्वाचित उपप्रधान वकील प्यारे लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस शिविर में बैंक की तरफ से सहायक प्रबंधक अषोक शर्मा , प्रणव शर्मा और नरेष कुमार ने षिरक्त की। अशोक ने नाबार्ड और बैंक की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाष डाला। इनमें से SHG. Kissan Credit Card और Retirement or Pention Plan के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।प्रणव शर्मा मोबाइल बैंकिंग,इंटरनेट बैंकिग, पोश और ATM के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उसके बाद लोगों द्वारा पूछे गए प्रष्नों का उत्तर अषोक षर्मा जी द्वारा पूरे निर्वारण के साथ दिया गया। वित्तीय साक्षरता षिविरों को आयोजित कराने में NABARD की मुख्य भूमिका है। जो इन षिविरों को आयोजित कराने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है। इस संदर्भ में RBI 08 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2021 तक वित्तीय साक्षरता Week के तौर पर मना रहा है। अंत में श्री प्यारे लाल उपप्रधान का धन्यवाद तथा उपस्थित प्रबोध – जनता को धन्यवाद देते हुए सभी को बैंक की तरफ से जलपान का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेष राज्य सहकारी बैंक की षाखा घणाहट्टी द्वारा समय-समय पर इस तरह के षिविरों का आयोजन विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जाता रहा है।








