सोलन, दिसंबर 16
हिमाचल में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज एक मामला सोलन जिला के बद्दी का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर शातिरों ने एक उद्योग कर्मी के खाते से 1 लाख 15 हजार रुपए उड़ा लिए।
खाते से रकम उड़ने का पता व्यक्ति को तब चला जब उसके खाते से ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। मैसेज देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने बैंक जाकर पता किया तो 2 बार ट्रांजेक्शन में खाते से पैसे निकलने की बात पता चली।
शख्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार तुंबडिया ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह उसके बैंक खाते से 2 ट्रांजेक्शन में 1,15,485 रुपए निकले हैं, जिसके विषय में उसे कोई भी जानकारी नही थी।
उसी दिन एक नंबर से कॉल भी आया था और कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए मुझसे इन 2 ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ भी की थी।डीएसपी बद्दी प्रियंका गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।