अंबुजा सीमेंट इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन देवता श्री मढोड जी महाराज के प्रांगण में किया गया। इस दौरान कोविड-19 से प्लांट व समस्त कर्मचारी व इलाके के वासी सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना हेतु यह भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया एवं कंपनी के यूनिट हेड मनोज श्रीवास्तव तथा अन्य समस्त आला अधिकारी गण ने भी इस भंडारे में शिरकत की व देवता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान पवन शर्मा ने बताया की समस्त इलाके के वासियों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु व इस महामारी से बचाव रखने हेतु देवता जी महाराज से निवेदन किया गया तथा सभी हाजरीन का भी धन्यवाद किया।
सभी लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके देवता जी महाराज से सर्व शुभ की कामना की। इस भंडारे में मंदिर कमेटी डवारु के सभी गुर व सदस्य भी मौजूद रहे व अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सुरेश शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, नागेंद्र गांधी, कमल देव, धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, मोहन चंदेल व अन्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।








