मां के सम्मान में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां से अपनी जिंदगी में उनकी क्या जगह है इस बात को बताने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। इसी दिन को मनाते हुए रुद्रा पब्लिक स्कूल धुन्धन में ऑनलाइन चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा भिन्न-भिन्न चित्र बना कर अपनी अपनी माँ को भेंट किए गए।
जानकारी देते हुए रुद्रा पब्लिक स्कूल धुन्धन के प्रधानाचार्य ईशान भाटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व सुंदर कार्ड बना कर अपनी माताओं को दिए। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा करवाई गई ऑनलाइन चित्र प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह प्रथम, कृशिव द्वितीय व पार्थ सोनी व काव्य तृतीय स्थान पर रहे।








