नेशनल पब्लिक स्कूल धुन्दन में चल रहे एनएसएस शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें व छठे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता एवं शारीरिक गतिविधियां की। इस दौरान पांचवें व छठे दिन स्वयंसेवकों ने धुन्दन मठ मंदिर परिसर, पंचायत भवन, आयुवेर्दिक चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की साफ सफाई की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मोहित ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही फर्स्ट ऐड के बारे में भी जानकारी दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बताया कि विद्यालय के दो स्वयंसेवी निधि ठाकुर और अजय ठाकुर का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है, जो 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले कैंप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कैम्प ऊना में आयोजित किया जा रहा है








