तलेरनी (छामला) में खेतों में काम कर रही एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। हादसे में 62 वर्षीय महिला बंती देवी की उपचार के दौरान अस्तपाल में मृत्यु हो गयी। उप तहसील दाड़लाघाट की सन्याड़ी मोड़ पंचायत के गांव तलेरनी (छामला) की बंती देवी (62) पत्नी स्व बालक राम रविवार को अपने खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी, लेकिन घास काटते समय अचानक रंगड़ उन पर टूट पड़े, जहां पर रंगड़ों ने अपना छत्ता बना रखा था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर गांव वाले मोके पर भागे चले आए। वहां लोगों ने धुंआ डालकर रंगड़ों से महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला को कई रंगड़ों ने काट लिया था।स्वजनों ने बंती देवी को उपचार के लिए अर्की अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने महिला को शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया।
आईजीएमसी शिमला में चल रहे उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। बंती देवी के निधन से गांव व रिश्तेदारों में शोक की लहर है। दामाद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का बुधवार को दाह संस्कार कर दिया गया।स्थानीय विधायक संजय अवस्थी, सन्याड़ी मोड़ प्रधान शंकर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, हेमंत वर्मा, प्रेम केशव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।








