शिमला
राजधानी शिमला के फागली में एक शव मिल है। पानी की पाइप देखने गए एक कर्मचारी ने इस शव को देखा। उसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।
मृतक की पहचान 43 साल के अश्वनी के तौर पर हुई है, जो फागली का ही रहने वाला है। 16 नवंबर को परिवार के लोगों ने अश्वनी के लापता होने की शिकायत भी पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। श*व को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा गया है.








