हिमाचल में एक बार फिर दुखद ख़बर सामने आईं हैं। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत सैन की सैर में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां लोगों ने रामाधौण सड़क पर जंगल में एक पेड़ से लटके हुए युवक व युवती के शवों को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन भेज दिया गया है।क्षत विक्षत हालत में होने के चलते शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले को आत्महत्या के नजरिए से देखा जा रहा है और क्यास लगाए जा रहे हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है, लेकिन इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।







