हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाथू के मानव कल्याण समिति समाजसेवी युवाओं ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बाथड़ी गांव से लेकर टाहलीवाल तक रोड की खस्ता हालत को देखते हुए रोड पर पड़े गड्ढों को मिट्टी डाल कर संवारा।
इस संदर्भ में समाजसेवी गौरव राणा व हरदीप सिंह ने बताया की आए दिन रोड पर बने इन गड्ढों की वजह से दिन रात बहुत हादसे हो रहे हैं । वही उद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से हजारों कामगार रोजाना आते जाते हैं जिस कारण रास्ते पर चल रहे बाइक व कार सवार सड़क पर बने इन गड्ढों से गिरकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। मानव कल्याण समिति के सदस्यों ने सरकार से भी टाहलीवाल से बाथड़ी तक रोड को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। ताकि आम जनता को रोड पर चलने से किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
समाजसेवी युवाओं में गौरव राणा , सुरेंद्र शिंदा, हरदीप सिंह ,जसवीर, मनीष,सौरव कुमार ,हर्ष ,योगेश,गुरबक्श,राम,हरजिंदर, संदीप,गगन,अभय,गोल्डी,रजत, जसविंदर, सन्नी, मणि ,चमन लाल ,विशाल, सुशील ,अनिल, तथा बलराज आदि मोजूद रहे








