कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह देश मे वह लोकतंत्र की हत्या कर रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे कांग्रेस शासित राज्यों में राजनैतिक अस्थिरता पैदा कर वहां की सरकारों को गिराने के षडयंत्र रच रही है।
आज यहां राजभवन के बाहर लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र को कमजोर नही होने देगी।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस प्रकार से आज देश मे विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस पार्टी को तोड़ने व कमजोर करने में लगी है उसमें वह कभी भी सफल नही होगी।उन्होंने कहा कि जोड़ तोड़ की राजनीति ज्यादा दिनों तक नही चलती।
राठौर ने कहा कि पहले गोवा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार को तोड़ा गया बाद में कर्नाटक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर किया गया और अब राज्यस्थान में कांग्रेस की सरकार को कमजोर करने की पूरी कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आज देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर कर रही है।अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरा अंकुश है।उन्होंने कहा कि आज सरकार के किसी भी फेंसलो का कोई विरोध नही कर सकता।अगर कोई करता है तो उसपर देशद्रोह जैसे संगीन मामलें बनाये जाते है।
राठौर ने कहा कि आज प्रदेश के राजभवनों की स्वतयत्ता को भी कमजोर करने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है।उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति या प्रदेश के राज्यपाल की एक ऐसी सर्वोच्च मर्यादा है जो देश के लोकतंत्र को सरंक्षित करते है।उन्होंने कहा कि आन कांग्रेस को इनके दरवार में देश के लोकतंत्र को बचाने की गुहार करनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि इस सबकी कसूर बार सत्तारूढ़ भाजपा ही है जो देश के लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है।
राठौर ने कहा कि आज देश गंभीर चुनौती से गुजर रहा है।इसकी कसूर बार भी मोदी सरकार ही है।उन्होंने कहा कि समय रहते अगर राहुल गांधी की चेतावनी पर सरकार न गौर किया होता तो आज यह स्थिति देश की न होती।उस समय वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने और अपनी भाजपा की सरकार बनाने के ताने बाने में लगें थे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और वह इस देश के लोकतंत्र को किसी भी कीमत पर ध्वस्त नही होने देगी।
इस दौरान उनके साथ कुसम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,महेश्वर सिंह चौहान,सत्यजीत नेगी,केहर सिंह खाची,हरि कृष्ण हिमराल,राम कृष्ण शांडिल,भपेंद्र कवंर,बलदेव ठाकुर,वेद ठाकुर,यशपाल तनाईक, धर्मपाल ठाकुर,आकाश सैनी, इंद्रजीत सिंह,नरेंद्र ठाकुर,पवन चौहान, डॉ.जितेंद्र,विक्रम ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर,वीरेंद्र वांस्टू,सुशांत कपरेट,सेनराम नेगी,मनोज अधिकारी, अधिवक्ता चंद्र मोहन,राजेश वर्मा,विद्या सागर चौहान,शशि ठाकुर,सत्या वर्मा,पुष्पा शोवटा,ज्योति ठाकुर,शांता राजट्टा,निर्मला ठाकुर,ऊषा मेहता आदि प्रमुख थे।









