यूपीएससी परीक्षा में आयुषी ने हासिल किया 325वां रेंक
शिमला 25 अप्रैल । निदेशालय फॉरेंसिक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश जुन्गा की निदेशक डॉ0 मीनाक्षी महाजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में एक सादे समारोह में यूपीएससी 2024 की परीक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि पाने के लिए आयुषी ठाकुर को सम्मानित किया गया । बता दें कि आयुषी जुन्गा से सटे गांव भड़ेच से ताल्लुक रखती है । इनके पिता मदन मोहन ठाकुर भड़ेच पंचायत के प्रधान हैं ।
इन्होने कहा कि यह गौरव का विषय है कि एक छोटे से गांव भड़ेच से ताल्लुक रखने वाली ं आयुषी ने यूपीएससी- 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 325वां रेंक प्राप्त कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। बता दें कि आयुषी को भारत सरकार की प्रतिष्ठित सेवा भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयन किया गया है।
डॉ0 मीनाक्षी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली आयुषी की दृढ़ संकल्प, लगन और समर्पण की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता राज्यभर के युवाओं, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
निदेशक एफएस डॉ0 मीनाक्षी ं ने आयुषी को किया सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment








