शिमला 29 फरवरी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से सिविल अस्पताल जुन्गा में पहली मार्च को दिव्यांग आंकलन विशेष कैंेप का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की जांच की जाएगी तथा मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएगें । तहसील कल्याण अधिकारी शिमला ग्रामीण सतीश शर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा अभी तक अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहंी बनवाएं है वह शिविर में आकर अपनी जांच करवा ले । जिसके लिए दिव्यांग व्यक्ति को अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार की नकल और दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लानी होगी ।
सतीश शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी होने के उपरांत पात्र दिव्यांग व्यक्ति को 1150 से 1700 रूपये प्रतिमाह पैंशन तथा 25 हजार से 50 हजार रूपये तक दिव्यांगता विवाह अनुदान और शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को 650 से 5000 रूपये तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी ।
सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 मनोज वर्मा ने बताया इस शिविर में दिव्यांगजन के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है । उन्होने बताया कि शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें । जिनमें शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ0 आंकांक्षा नडडा, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ0 दीक्षा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ0 पूनम, हडडी रोग विशेषज्ञ डाॅ0 रवि ठाकुर, औषधी विशेषज्ञ डाॅ0 श्रेया शर्मा, मनो चिकित्सक डाॅ0 देविका चैहान, मनोविज्ञानी डाॅ0 दीप राठौर और नेत्र रोग अधिकारी विकास गुप्ता अपनी सेवाएं प्रदान करेगें । डाॅ0 मनोज ने बताया कि इस शिविर में रोगियों की निःशुल्क डायग्नोस्टिकस टेस्ट क्रसना लैब और अस्पताल लैब में किए जाएंगे । उन्होने जुन्गा क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है ।
पहली मार्च को सीएच जुन्गा लगेगा दिव्यांग आंकलन शिविर -सतीश शर्मा
Leave a comment
Leave a comment








